हरदोई, जून 17 -- हरदोई। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगातार दो वर्ष तक कोई पंजीकरण व परीक्षा न होने को गंभीरता से लिया गया है। दो वर्ष तक छात्रों के परीक्षा में शामिल न होने व कक्षाएं संचालित न होने पर 14 स्कूल की मान्यता समाप्त की गई है। स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त ऐसे विद्यालयों को इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से दे दी गई है। जिले में कु. कल्पना जी एचएसएस बहलोलपुर,श्रीपति मिश्रा एचएसएस बहोरवा, सेठ रामदास अग्रवाल गर्ल्स एचएसएस हरदोई, एसआरकेडीपीएच एचएसएस मानपुर तिराहा, पं. रामभरोसे एचएस स्कूल कोठिला, एसवीएसएम आईसी सुमेरगंज, पटेल सुमित्रा संतोष एचएसएस पतसेनी कछौना, एमएमजीएस एचएसएस कोटरा, आरपीएचएस एसचीएच पडरा लखनपुर सहोरा, श्रीगुरु प्रसाद एचएसएस खैरुद्दीनपुर मल्ला...