मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा है कि विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। कक्षाएं नियमित संचालित हों। विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल व शौचालयों की बेहतर व्यवस्था हो। कमजोर छात्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएं। वे मंगलवार को विद्या विहार हाईस्कूल, बीबी कॉलेजिएट व द्वारिकानाथ हाईस्कूल की प्रबंधन समिति की बैठकों में भाग ले रहे थे। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना एवं छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा की। विधायक ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालयों में अनुशासन एवं बेहतर माहौल बनाए रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विद्यालयों में मीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.