रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) की ओर से सोमवार को कॉलेज सभागार में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय था- उत्तरदायी अकादमी: नई शिक्षा नीति को समझना, विधान, मान्यता, एआई और डिजिटल बदलाव। इसका उद्देश्य शिक्षकों को उच्च शिक्षा के तेजी से बदलते परिदृश्य के बारे में जानकारी देना और उभरती शैक्षणिक और संस्थागत चुनौतियों के लिए उनकी तैयारी को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के तौर पर संत जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर और डीन डॉ अमिताभ रॉय और कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर व पीएचडी समन्वयक डॉ सम्राट रॉय उपस्थित थे। पहले सत्र में डॉ अमिताभ रॉय ने 'नई शिक्षा नीति के बदलाव को समझना, कार्यान्वयन, उच्च शिक्षा के लिए नए कानूनी ढांचे और...