अलीगढ़, अप्रैल 12 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ककोला में शुक्रवार सुबह हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बताते चलें कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ककोला निवासी कैलाश अपनी पत्नी राखी देवी के साथ खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में स्थित शराब के ठेके के पास गांव के ही छोटू पुत्र गोपाल और अमित पुत्र जैकसा वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान छोटू ने तमंचे से कैलाश के सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल की पत्नी राखी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.