ककोलत में प्रवेश के लिए पर्यटकों को अब देने होंगे मात्र 20 रुपये
नवादा, जुलाई 21 -- सूबे के कश्मीर के रूप में चर्चित जिले के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल ककोलत की नैसर्गिक वादियों व झरने के शीतल जल में नहाने का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों के लिए एक अच्छी खबर है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ककोलत की दरों में संशोधन किया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी नवादा के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब ककोलत में प्रवेश के लिए सैलानियों को महज 20 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से भुगतान करना होगा। यह दर सप्ताह के चार दिनों (सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार) के लिए प्रभावी होगा। जबकि वीकेंड यानि शनिवार व रविवार को प्रवेश शुल्क के रूप में 50 रुपये मात्र भुगतान करना होगा। मंगलवार को ककोलत बंद रहता है। 4.5 फीट से कम लंबाई वाले बच्चों के लिए ककोलत में प्रवेश सभी दिन नि:शुल्क होगा। वहीं ककोलत में पार्किंग की दरें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.