ककोलत जलप्रपात में पांच हजार से अधिक नहीं कटेगा टिकट
नवादा, मई 19 -- 40 डिग्री से अधिक तापमान का असर नवादा में दिखने लगा है। गर्मी परवान चढ़ते ही ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों की बेतहासा भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है। रविवार को भीड़ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। रविवार को ककोलत में 19 हजार पर्यटक पहुंचे और गर्मी से निजात पाने के लिए ककोलत के शीतल जलप्रपात में स्नान किया। रविवार को भीड़ अनियंत्रित होने लगी। वन विभाग के कर्मी भी अचानक भीड़ बढ़ने से परेशान हो गये और भीड़ को कुंड परिसर से बाहर निकालने में जुटे रहे। हालांकि भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को कुंड परिसर से निकालना सहज नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है कि वट सावित्री पूजा के अगले दिन ककोलत में काली मां की पूजा का परंपरागत विधान रहा है। जिसके कारण स्थानीय पर्यटक व पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी थी। वन विभाग इसे लेकर तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.