नवादा, फरवरी 28 -- नवादा, नगर संवाददाता ककोलत महोत्सव 2026 के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार की सुबह 11 बजे से खेल भवन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला, सुलेखन (हिंदी/अंग्रेज़ी), रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 18, सुलेखन (हिंदी/अंग्रेज़ी) में 17 प्रतिभागी, रंगोली प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी और मेहंदी प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागी शामिल हुए। सभी प्रतियोगिताएं सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुईं। प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा एवं सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बसंत पंचमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.