नवादा, अप्रैल 8 -- सूबे का कश्मीर कहा जाने वाला ककोलत गर्मी की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से सुर्खियों में है। गर्मी शुरू होते ही ककोलत में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ को उमड़ते देख वन विभाग ने इस बार पिक सीजन में पर्यटकों को भीड़-भाड़ से निजात दिलाने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत 15 सौ से अधिक पर्यटक एक बार में ऊपर के कुंड क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें सीढ़ियों के पास ही रोक दिया जाएगा। साथ ही 05 हजार से अधिक पर्यटक एक साथ ककोलत परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें गेट पर ही रोक दिया जाएगा। 05 हजार से अधिक पर्यटकों के ककोलत परिसर में प्रवेश करते ही टिकट काउंटर बंद कर दिया जाएगा। 05 हजार पर्यटकों की भीड़ को ककोलत परिसर में अलग-अलग जगहों पर रोकने के इंतजाम किये गये हैं। 15 सौ पर्यटक ऊपर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.