नवादा, मई 21 -- शीतल जल का झरना व प्रकृति की गोद में रचा बसा सूबे के कश्मीर के रूप में बहुचर्चित नवादा के पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में बढ़ती बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नया नियम व नई दरें लागू की गयी है। नये नियम के मुताबिक अब हर दिन आठ हजार पर्यटक ही ककोलत जलप्रपात में प्रवेश कर सकेंगे। एक दिन में अधिकतम आठ हजार टिकटें ही जारी की जाएंगी। साथ ही टिकट दरों व पार्किंग दरों में भी वृद्धि की गयी है। टिकट दर को सामान्य दिनों में 10 रुपये की जगह बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। जबकि वीकेंड यानि शनिवार व रविवार को ककोलत में प्रवेश के लिए लोगों को टिकट के लिए 200 रुपये देने होंगे। वही पार्किंग की दरें भी बढ़ा दी गयी हैं। सामान्य दिनों में दोपहिया वाहनों के लिए 20 की जगह अब 100 रुपये भुगतान करना होगा। जबकि चौपहिया व...