औरैया, दिसम्बर 8 -- जिले में बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना ने ककोर डिवीजन क्षेत्र में रफ्तार पकड़ ली है। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में लगाए जा रहे विभागीय कैंपों में उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। अब तक दो सौ से अधिक उपभोक्ता योजना के तहत पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि विभाग 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुका है। बिजली विभाग द्वारा लगातार सोशल मीडिया, लोकल मीडिया और पत्र लेखन अभियान के जरिए लोगों को इस योजना की जानकारी दी जा रही है। सरकार की ओर से 1 किलोवाट और 2 किलोवाट श्रेणी के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल के ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अलावा मूलधन में 25 फीसदी तक की छूट भी उपभोक्ताओं को मिलने का प्रावधान है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल काफी कम राशि में जमा करने का अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.