फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- बहुआ। कस्बे के पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हजारों वर्ष पुराने आस्था के प्रतीक प्राचीन ककोरे बाबा मंदिर में गुरुवार को बाबा के भक्तों ने पुर्नजागरण कार्यक्रम कराते हुए रामायण पाठ का आयोजन किया। बाद में कन्या भोज और भंडारे का प्रसाद लोगों को ग्रहण कराया गया। कृष्णा दुबे ने बताया कि बाबा के भक्त दूर दूर से आते हैं और उनकी मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं। इस मौके पर सचिन दीक्षित, सौरभ तिवारी, मोहन यादव, सुशील कुमार, शिवा मिश्रा, अंशू दीक्षित, अभि सक्सेना समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...