बिल्ल्होर, नवम्बर 14 -- बिल्हौर/ककवन,संवाददाता। ककवन में शनिवार सुबह कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक एक गांव के दो पक्षों के बीच पुराने प्रेमप्रसंग को लेकर खून-खराबा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ाने का भी आरोप लगाया है। एसओ ककवन ने दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। एसओ ककवन जितेंद्र राजपूत के मुताबिक एक पक्ष के शनि ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात साल पहले अपने ही गांव के एक युवक की बेटी को उसका भाई अजय बहलाकर ले गया था। तबसे युवती के पक्ष के लोग रंजिश मानते हैं। शनिवार को वह अपने साथी रिषी के साथ जा रहा था। ककवन पहुंचते ही युवती के परिवार के चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटकर बेदम किया। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे युवती के भाई की तहरीर पर दूसरे पक्ष के शिवम उर्फ शन...