ककरेटिया के समीप फायरिंग करने के तीन और आरोपी दबोचे
मथुरा, जुलाई 20 -- थाना राया पुलिस ने विगत दिन गांव ककरेटिया पर दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोप में वांछित तीन और आरोपियों को रविवार दोपहर ककरेटिया नहर और कारब नहर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह, उप निरीक्षक शिवमन्त सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर दो दिन पूर्व गांव ककरेटिया पर आपस में ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोप में वांछित तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अंकुश निवासी ककरेटिया, राया को ककरेटिया नहर पर बने स्कूल के सामने से, आकाश निवासी नगला हरगोविन्द, राया और पवन निवासी छोटा अल्लेपुर, जमुनापार को नहर पुलिया बलदेव रोड निकट कारब, राया के समीप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.