ककरी ने जीती चैंपियनशिप ,जयंत उप-विजेता
सोनभद्र, अगस्त 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप में ककरी परियोजना शानदार प्रदर्शन कर विजेता रही। जयंत परियोजना ने उप-विजेता का खिताब अपने नाम किया। सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में पंकज साहू (जयंत) प्रथम और धीरज कुमार वर्मा (ककरी) द्वितीय रहे। डबल्स प्रतिस्पर्धा में ककरी के राज कुमार व धीरज कुमार वर्मा ने पहला और मुख्यालय से विक्की कुर्मी व एन. गणेश राव दूसरे स्थान पर रहे। सिंगल्स, डबल्स एवं टीम चैंपियनशिप के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में एनसीएल के 13 क्षेत्रों और इकाइयों से 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने खेलों को कार्यस्थल पर स्वस्थ वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.