अमरोहा, मार्च 26 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ओर से जमकर हुए पथराव में महिलाओं समेत 13 लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की थी। दूल्हे के घर पर पथराव के चलते बारात भी नहीं जा सकी थी। आरोपियों पर दूल्हे को मस्जिद में जाने से रोकने का भी आरोप लगा था। एफआईआर के मुताबिक गांव ककराली निवासी मुनाजिर का आरोप है कि उसके चचेरे भाई अरमान की बारात जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही मुबारिक, दानिश, मोईन, सैफ अली और भूरा लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में बाधा डालते हुए जमकर मारपीट की, साथ में पथराव भी किया। हमले में परिवार की महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.