बदायूं, मई 8 -- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की याद में आसपुर रोड पर 8 मई से 10 मई तक शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शाजिद अली खान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिल गई है और मेले का उद्घाटन सीतापुर सांसद राकेश राठौर करेंगे। यह मेला 1857 की जंग-ए-आजादी में शहीद हुए ककराला के 400 से अधिक वीर सपूतों की स्मृति में लगाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान शाम-ए-गजल, मुशायरा, कवि सम्मेलन और जादूगर शो जैसे आकर्षण होंगे। यह भी पढ़ें- सेना की ओर से कल क्रांतिकारियों को किया जाएगा नमन यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा हुजूर मुजद्दिद मुरादाबादी का सालाना उर्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.