ककराला में जिलामंत्री तिलकराज सैनी का स्वागत
बिजनौर, मार्च 19 -- नहटौर। भारतीय जनता पार्टी बिजनौर के नवनियुक्त जिला मंत्री तिलकराज सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। गांव ककराला में पहुंचने पर जिला मंत्री तिलकराज सैनी का ढोल नगाड़ों बजाकर फूल मालाओं से ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे गांव और समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सैनी, ग्राम प्रधान हेमराज, दयाराम सैनी धर्मवीर सिंह, बूथ अध्यक्ष बलराम सिंह, विकास कुमार विश्वकर्मा,रतन सिंह, सुरेश कुमार, संजू सैनी,रिंकू सैनी, मुकेश कुमार, मूल सिंह, भगवत सिंह, राजवीर, कृष्णवीर पूर्व मंडल महामंत्री मनोज चिकारा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.