ककराला डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मांग, ज्ञापन सौंपा
बदायूं, जून 4 -- बदायूं। ककराला डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मशीनें आ जाने के बाद भी आधार बनाने का कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने डाक अधीक्षक को ज्ञापन दिया। एक हफ्ते में ककराला डाकघर में आधार कार्ड बनाने शुरू न होने पर कांग्रेसियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य डाकघर में डाक अधीक्षक एके दुबे को ज्ञापन देकर ककराला डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मशीनें आ जाने पर भी आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डाक अधीक्षक से ककराला डाकघर में जल्द ही आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू कराने की अपील की।ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष शाजिद अली खान, जिला कार्यालय सचिव अकरम खान , यूथ फॉर इंडिया के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.