ककराला के युवक ने दिल्ली फांसी लगाकर की खुदकुशी
बदायूं, मार्च 29 -- ककराला निवासी युवक ने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में खुदकशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ककराला के वार्ड 15 निवासी शनिवार को 40 वर्षीय फारिक खान पुत्र मोहम्मद तारिक दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रहते थे। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, फारिक खान पिछले करीब दो वर्षों से अवसाद से जूझ रहे थे। पारिवारिक परिस्थितियां भी उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल रही थीं। उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थी, जिससे वह अकेलापन महसूस कर रहे थे। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से गुमशुम रहता था और लोगों से कम मेलजोल रखता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.