कन्नौज, अप्रैल 11 -- नगर में श्मशान स्थल को लेकए शासन से 50 लाख रुपए काफी पहले स्वीकृत हो चुका है। इसका निर्माण बहवलपुर में स्टेडियम के पीछे नगरपालिका की जमीन पर होना था, लेकिन वहां तक पहुंच मार्ग नहीं होने से मामला टल गया। अब इसके लिए सौरिख रोड पर ऐतिहासिक ककरारी तालाब के पीछे की जगह ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करवा कर प्राप्त की जाएगी और वहां पर श्मशान स्थल का निर्माण कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि ककरारी तालाब की जगह ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित करवा कर पहले ही नगर पालिका को हस्तांतरित हो चुकी है। अब उस तालाब का भी सुंदरीकरण नगर पालिका करवाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.