छपरा, जनवरी 27 -- दरियापुर। प्रखंड के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन पर सोमवार को झंडोत्तोलन के साथ ही कार्यालय का शुभारंभ हो गया। झंडोत्तोलन के बाद स्थानीय मुखिया सुनील कुमार यादव व सरपंच अमित कुमार ने विधिवत अपने अपने कार्यालय का शुभारंभ किया।मंगलवार से पंचायत व सरपंच का कार्यालय अपना काम काज शुरू कर दिया।अब पंचायत के लोगों को किसी भी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना होगा।कार्यालय के शुभारंभ उपस्थित लोगों ने मिठाई बांट खुशी जाहिर की।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के एन सिंह,डॉ जयप्रकाश सिंह,लक्ष्मण सिंह, ई जयनंदन राय,पूर्व शिक्षक विजय साह,अनिल राय,ललन राय,दिग्विजय राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.