गुमला, मार्च 6 -- डुमरी। राजकीय सरहुल महोत्सव की तैयारियों को देखते हुए आठ मार्च को ककड़ोलता परिसर में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि आदिवासी सिरसी ता नाले उर्फ ककड़ोलता में धार्मिक व पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों के संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना था। इसी उद्देश्य से आठ मार्च को बैठक निर्धारित की गई थी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदिवासी समाज द्वारा 21 मार्च को आयोजित होने वाले राजकीय सरहुल महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सरहुल महोत्सव संपन्न होने के बाद कमेटी गठन के लिए नई तिथि तय कर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से सरहुल की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील...