शाहजहांपुर, मार्च 15 -- जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है। सिलेंडर की समस्या के चलते कई रेस्टोरेंट संचालकों ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सुविधा बंद कर दी है, वहीं मीनू से करीब 30 प्रतिशत व्यंजन भी कम कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिलेंडर उपलब्ध न होने से किचन संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रेस्टोरेंट स्वामी केवल मुख्य व्यंजन ही तैयार कर रहे हैं, ताकि सीमित गैस में किसी तरह काम चलता रहे। जोमैटो सहित अन्य एजेंसियों के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी कई स्थानों पर रोक दी गई है। गैस की कमी का सबसे अधिक असर छोटे कारोबारियों पर पड़ा है। कई ठेला, खोमचा और नाश्ते की दुकानें पहले ही बंद हो चुकी हैं। वहीं बड़े रेस्टोरेंट संचालक भी सीमित संसाधनों के साथ किसी तरह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.