जमशेदपुर, जून 20 -- सारंडा में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए गए अभियान के बाद कई हार्डकोर नक्सली जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इससे एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और कमजोर पड़ जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सारंडा में लगातार ऑपरेशन से कई नक्सली दो महीनों से दलमा रेंज के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं और रांची मुख्यालय सहित पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। बताया जाता है कि दलमा रेंज के चांडिल, बोड़ाम, पटमदा और एमजीएम थाना क्षेत्रों के जंगलों में घूम रहे ये नक्सली सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं। इनमें कई हार्डकोर समेत महिला नक्सली भी शामिल हैं। एक तो रीजनल कमेटी का सदस्य भी रह चुका है और उसपर एक दर्जन से अधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक,...