कई स्पर्धाओं के विजेता किए गए सम्मानित
सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल के सभा कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित हुई। इसका उद्घाटन एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में गणित ओलंपियाड, क्विज एवं चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में एसआरपी संजय कुमार मधु, संभाग प्रभारी संजय कुमार पाठक सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.