सिमडेगा, जनवरी 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नालसा डॉन योजना 2025 के तहत डालसा के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर भवन, पर्यटन स्थल, ग्रामीण टोले और आदिवासी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा और बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ दिलाई गई। मौके पर नगर भवन में बाल विवाह मुक्त झारखंड विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारा पीएलभी रेशमा कुमारी, सोनिया टोप्पो, सुरजीत प्रसाद, दीपक कुमार एवं विकास कुमार उपस्थित थे। कोलेबिरा के श्री महादेव सारना मंदिर, बूढ़ा बांध में भी नशा मुक्ति एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.