धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने शीतलहर व अत्यधिक ठंड को देखते हुए आठ जनवरी तक नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल बंद कर दिया था। गुरुवार की देर शाम जिले के पब्लिक स्कूलों की ओर से राज्य व जिला शिक्षा विभाग के आदेश पर टकटकी लगाए हुए रहे। स्कूली शिक्षा विभाग रांची की ओर से शाम तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया। रांची, गिरिडीह समेत अन्य जिले ने स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद कर दिया। धनबाद के स्थानीय स्तर पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ। ऐसे में जिले के कई पब्लिक स्कूलों की ओर से ठंड को देखते हुए स्वत: स्कूल बंद कर दिया गया तो कई स्कूलों ने जूनियर विंग को बंद करके सीनियर विंग को खोल दिया है। सरकारी स्कूल भी शुक्रवार को खुल रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद ने 11 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिया है। राजकमल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.