नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, उदय। विद्युत लाइनों की क्षमता वृद्धि, मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते रविवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में कुछ घंटे के लिए बिजली कटौती रहेगी। विद्युत निगम के अभियंताओं के अनुसार रविवार को सेक्टर-142, एडवेंट और संजीवनी की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। वहीं, सेक्टर-83, 85, 90, 138, 140 और सेक्टर-140ए आदि सेक्टर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। हौजरी कॉम्प्लेक्स के ए और बी ब्लॉक में सुबह दस बजे से दोहपर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते हौजरी कॉम्प्लेक्स के ए व बी ब्लॉक की आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.