धनबाद, मई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के कई सरकारी स्कूलों ने खराब रिजल्ट का ठीकरा छात्र-छात्राओं पर ही फोड़ दिया है। कई स्कूलों ने कहा कि कई छात्रों की गणितीय समझ पूर्व कक्षाओं से ही कमजोर थी। छात्रों को उच्च कक्षा के प्रश्नों को समझने में कठिनाई हुई। वहीं एक्स स्टूडेंट व विभिन्न कारणों से छात्रों की कम उपस्थिति को भी खराब रिजल्ट का कारण बता रहे हैं। कई उत्क्रमित हाई स्कूलों ने विज्ञान समेत अन्य विषयों में शिक्षकों की कमी को भी कारण बताया। 21 स्कूलों में 10 फीसदी से अधिक बच्चे फेल: उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोराडीह निरसा में मैट्रिक परीक्षा में 40.62 फीसदी विद्यार्थी फेल हो गए। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में 16 फीसदी, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में 15.67 समेत अन्य स्कूलों का रिजल्ट खराब हुआ है। 21 हाईस्कूलों में 10 फीस...