खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, पूर्वी टोला नवादा इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि प्रधान शिक्षक की मनमानी के कारण विद्यालय की स्थिति बदहाल हो गई है। अभिभावकों के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अक्सर हाजिरी बनाकर स्कूल से चले जाते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया। बताया गया कि प्रधानाधपक अनोज कुमार सोमवार को हाजिरी बनाकर स्कूल से अनुपस्थित हो गए। पहले फोन पर उन्होंने परीक्षा के लिए कॉपी लेने दूसरे स्कूल जाने की बात कही, लेकिन बाद में बैंक के काम से खगड़िया में होने की जानकारी दी।स्कूल में एमडीएम की व्यवस्था है बदहाल: वहीं विद्यालय में मध...