लखनऊ, अप्रैल 3 -- सुशांत गोल्फ सिटी के माईजी का पुरवा गांव में दुकानदार के परिवारीजनों को बंधक बनाकर असलहों से लैस बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। उसके आधार पर रायबरेली, सुलतानपुर, उन्नाव व रायबरेली में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। नवागत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद गुरुवार दोपहर माईजी का पुरवा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित आशीष यादव और राजपाल व उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। उनसे घटना की जानकारी ली। उन्हें जल्द घटना के खुलासे और बदमाशों को जेल भेजने की बात कहकर आश्वास्त किया। मातहतों को अहम निर्देश दिए। मंगलवार देर रात बदमाशों ने माईजी का पुरवा में दो घरों में धावा बोला था। आशीष की पत्नी को असलहे के जोर पर बंधक बना लिया था। लूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.