सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- सीतामढ़ी। मेहसौल पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराब कांड की वांछित मीना चौधरी उर्फ मीना देवी को 9.9 लीटर नेपाली सौफी शराब के साथ दबोच लिया। मीना चौधरी मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी की रहने वाली है और उसके विरूद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आठ मामले दर्ज है। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्लाह ने बताया कि अवैध शराब धंधेबाज के विरूद्ध एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि कई मामलों की वांछित मीना देवी राजोपट्टी में है। इसके बाद महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित कर छापेमारी कर उसे दबोचा गया। साथ ही उसके पास से 9.9 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद मेहसौल थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत प्रक्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.