कई विभागों की सत्यापन रिपोर्ट खराब, मांगा स्पष्टीकरण
बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन तथा नदियों के संरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। वर्ष 2026-27 में वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिस पर ग्राम विकास विभाग एवं सहकारिता, उद्योग विभाग, नगर विकास विभाग की सत्यापन प्रगति खराब पाए जाने पर स्पष्टीकरण के साथ कार्य में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए। एक जिला, एक नदी' थीम के अंतर्गत नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। यमुना नदी के किनारे चिन्हित 25 आर्द्रभूमियों (वेटलैंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.