कई विधाओं में मिल रहा प्रशिक्षण
दरभंगा, जुलाई 6 -- दरभंगा। अभाविप के तत्वावधान में चल रहे सर्जना निखार शिविर में प्रतिभागी छात्राओं को पत्रकारिता, मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, नृत्य आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया। पत्रकारिता के वर्ग में संतोष दत्त झा ने छात्राओं को पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, साक्षात्कार, रिपोर्टिंग, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों एवं डिजिटल युग में पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। मेहंदी प्रशिक्षिका शिवानी शर्मा ने नए-नए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों का अभ्यास कराया। नृत्य प्रशिक्षक रवि सिंह ने छात्राओं को सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों का अभ्यास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.