अंबेडकर नगर, अप्रैल 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में कई मार्ग बदहाली का दंश झेल रहे हैं। नगर के कई वार्डों में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा नहीं मिल सकी है। कहीं मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तो कहीं मार्ग में पानी जमा रहता है। ऐसे में राहगीरों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नगर के वार्डों में गलियों व मार्गों को दुरुस्त करने के नाम पर अकूत धन व्यय किए जाते हैं लेकिन अधिकतर वाडों में आज भी रास्ते बदहाल हैं। गोविन्द गनेशपुर वार्ड के अटिका मोहल्ले में कांशीराम कालोनी के पीछे स्थित मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। अटिका मुख्यमार्ग से निकला यह खड़ंजा मार्ग कोड़रा मोहल्ले को जोड़ता है। इस मार्ग पर घरों से निकलने वाला पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। सेवाराम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.