कई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे वारंटी और एक शातिर को पकड़ा
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- कई सालों से पुलिस को चकमा दे रहे वन अधिनियम के एक आरोपी समेत पुलिस ने बुधवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें से दूसरे आरोपी को चोरी की साइकिल और टुल्लू पंप के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाल अवधराज सिंह ने बताया कि लालबोझी गांव का धर्मेश वन अधिनियम के एक मामले में कई वर्षों से वांछित है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। कई वारंट जारी होने के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसआई संजय सिंह व कन्हैया यादव ने सिपाहियों के सहयोग से पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- 12 साल से फरार सीएलए एक्ट व रंगदारी मामले का आरोपित गिरफ्तार वहीं एसआई आदित्य यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ दौरान गश्त थाना पढ़ुवा के डंडूरी गांव निवासी कलीम को चोरी की साइकिल और टुल्लू पंप के साथ गिरफ्तार किया। कस्बे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.