नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली की एक अदालत द्वारा शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोप मुक्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस केस का पूरा षडयंत्र रचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया, साथ ही इसके लिए दोनों से देश से माफी मांगने के लिए भी कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप हो गया है, वह गायब हो गया है। आगे केजरीवाल ने खुद इसकी वजह बताते हुए कहा कि जब मुझ पर आरोप लगे तो मैंने तय किया था कि मैं जबतक पूरे देश के सामने निर्दोष साबित नहीं हो जाऊंगा तब तक मैं चुप रहूंगा।केजरीवाल बोले- मुझे फर्क पड़ता है प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.