जौनपुर, अप्रैल 25 -- मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस को नगरीय क्षेत्र में बड़ी सियासी मजबूती मिली है। गुरुवार को नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेता संजीव कुमार पाण्डेय, पूर्व सभासद पुत्र जुलिकुमार अहमद, वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता राम सिंह यादव और लवकुश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा एवं वरिष्ठ सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य चन्द्रशेखर शुक्ला, राजेन्द्र कुमार मुन्नू के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। नगर कांग्रेस अध्यक्ष निशू केशरी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, ओमशंकर राजू, सत्यदेव (पच्चूं), सत्येन्द्र विक्रम, स...