कई लोगों को घायल करने वाला मवेशी पकड़ से दूर
सुल्तानपुर, मई 31 -- सुलतानपुर। विकास खंड भदैयां के हरीपुर बनवा गांव में एक सांड़ ने कई दिनों से ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। सांड़ ने गांव के गुड्डू समेत दो लोगों को घायल कर दिया। जिससे गांव के लोग घर से बाहर सोने से डर रहे हैं। इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है। रविवार को एक पशुकर्मी गांव पहुंचकर सांड़ को पकड़ने के बाद सुई लगाने की बात कही, लेकिन सफाई कर्मियों की टोली नहीं आने व दूर से सुई लगाने की सुविधा नहीं होने से साड़ पकड़ा नही जा सका। पंचायत सचिव ने बताया कि सोमवार को टोली भेजकर पकड़वाने की कोशिश की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.