पटना, अप्रैल 1 -- पटना पुलिस ने मंगलवार की रात मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गैंग के चार बदमाशों को सचिवालय हॉल्ट और रक्सौल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 55 मोबाइल जब्त किये गये हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि यह गिरोह बिहार सहित देश के अन्य राज्यों से मोबाइल चोरी करने के बाद उसे नेपाल में बेच देते थे। खासकर एप्पल जैसी कंपनियों की मोबाइल को विशेष तौर पर नेपाल में बेचा जाता था। इस गिरोह के बदमाशों ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल में एक अड्डा बना रखा था, जहां चोरी के मोबाइल को जमा किया जाता था। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में बैठे बदमाशों को आधी कीमत पर बेच दिया जाता था। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है।सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया कि सचिवालय हॉल्ट के पास छापेमारी की गई। सचिवालय डीएसपी-1 के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.