हापुड़, जुलाई 15 -- साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन साइबर वज्र के तहत साइबर सेल टीम ने एक आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने अपने म्यूल बैंक खाते का इस्तेमाल कर विभिन्न प्रदेशों में 2.99 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी म्यूल अकाउंट से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। गिरोह के पूरे नेटवर्क की तलाश में पुलिस जुट गई है। साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने बताया कि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश परआपरेशन साइबर वज्र चलाया जा रहा है। जिसमें एनसीआरपी, समन्वय, प्रतिबिंब पोर्टलों और डिजिटल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों में खुले दो खातो...