अमरोहा, मई 4 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सम्मान-अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को और अधिक मजबूत करने में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मोहल्ला कटरा में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन ने तनिस सैफी, जावेद मलिक, सऊद सैफी, राजा चौधरी, बिलाल चौधरी, मोनू मंसूरी, शादाब चौधरी आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया। विशेषकर मुस्लिम समाज के नौजवानों में पार्टी की विचारधारा को लेकर उत्साह नजर आया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में और अधिक लोगों को जोड़कर रालोद को मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर हरपालसिंह, पुष्पराज चौधरी, संजीव कुमार, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.