पटना, अप्रैल 13 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जदयू मीडिया सेल के पूर्व सचिव अंकुर कुमार राज को पार्टी की सदस्यता दिलायी। पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पटना महानगर क्षेत्र के युवा नेता और खिलाड़ी नीतीश के नेतृत्व में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। अध्यक्षता पटना महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार आशीष ने किया। पार्टी में शामिल होने वालों में रिशु, अभिषेक, आलोक, गौरव, आकाश, अकील अमित, अंकुर, संजीव, चंदन अरमान, आदित्य, रोहित हैं। मौके पर मिन्नत रहमानी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, वैद्यनाथ शर्मा, सत्येन्द्र बहादुर, प्रेमचन्द सिंह, पंकज यादव, बिमलेश तिवारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.