प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रामबाग उपकेंद्र के कई मोहल्लों में बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर मरम्मत से लेकर पेड़ों की छटाई काम हुआ जिसके कारण कई मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली गुल रही।बाई का बाग फीडर में पेड़ों की छटाई के कारण पेठा मंडी, दुर्गा पूजा पार्क, बंगाली टोला, लेबर चौराहा, त्रिवेणी विहार, संत निरंकारी समेत अन्य मोहल्ले में दोपहर में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह साउथ मलाका में बदलू पान ट्रांसफॉर्मर में मरम्मत के कारण एक घंटा बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- बारिश से उड़े फ्यूज, लो वोल्टेज की रही समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...