हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने जिले की शिक्षा, प्रदूषण, स्वास्थ्य, ईंट भट्ठों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात कर जांच व कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर लिखित ज्ञापन भी सौंपा। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने मांग की कि सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल किसानों का ही गेहूं खरीदा जाए और जिस दिन किसान अपना अनाज लेकर पहुंचे, उसी दिन उसकी तौल सुनिश्चित की जाए। इसके लिए टोकन प्रणाली लागू कर किसानों को तिथि की पूर्व सूचना दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी और बिचौलियों से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...