लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- कोतवाली पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज कई मुकदमों में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और अलग-अलग घटनाओं से संबंधित जेवरात और नकदी बरामद की है। कोतवाल अम्बर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तिकुनिया तिराहा से शिवपुरी रोड पर अभियुक्त अंशु तिवारी पुत्र श्यामू तिवारी निवासी चौफेरी थाना शारदानगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी कान के झाले और 3300 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना गोला में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि बरामद जेवरात और नकदी थाना गोला, थाना हैदरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.