कई माह से बंद आईसीटीसी काउंसलर कार्यालय का ताला तोड़ा
गाजीपुर, मई 22 -- जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आईसीटीसी काउंसलर का कार्यालय कई माह से बंद चल रहा था, जिसे लेकर बुधवार को विभागीय कार्रवाई की गई। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में कार्यालय का ताला तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार कार्यालय बंद रहने और काउंसलर की कार्य में उदासीनता व अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। विभाग द्वारा नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि आईसीटीसी काउंसलर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य बाधित होने की स्थिति को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया। आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.