दरभंगा, मार्च 23 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में सोमवार को 31 से अधिक आवेदनों पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान 25 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से 50 फीसदी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन निबंधन से संबंधित, वृद्धा पेंशन, अतिक्रमण मुक्त, धान अधिप्राप्ति, शिक्षक स्थानांतरण व जनहित से जुड़े अन्य मामले थे। डीएम ने ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.