नवादा, अप्रैल 14 -- शराब से जुड़े मामले में तकरीबन एक साल से फरार चल रहे अंतरजिला आरोपित को पुलिस ने रविवार की देर रात रजौली चेकपोस्ट के समीप एक पॉल्ट्री फार्म से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रितिक कुमार रजौली थाना क्षेत्र के भौर गांव के जयप्रकाश सिंह का बेटा बताया जाता है। उसके विरुद्ध मुफस्सिल थाने में कम से कम तीन मामले दर्ज हैं। इनमें 2025 में दर्ज कांड संख्या-202/25 व 518/25 तथा 15 फरवरी 2026 को दर्ज कांड संख्या-58/26 दर्ज है। मुफस्सिल एसएचओ संजीत सिंह के मुताबिक रितिक शराब का एक बड़ा सप्लायर है। साथ ही वह धोखाधड़ी व जालसाजी कर वाहनों का नंबर बदलने में माहिर है। उसके विरुद्ध गयाजी व रजौली समेत विभिन्न थानों में कम से कम एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल जा चुका है। मुफस्सिल पुलिस को उसकी एक वर्ष से तलाश थी। मुफस्सिल जब्त शराब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.