गोड्डा, जून 12 -- महगामा। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बर्दभड़ा में जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। जलमीनार के बंद रहने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से छात्रों की परेशानी और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर ठीक कराई सोलर जलमीनारजल संकट की स्थिति स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय परिसर में जलमीनार स्थापित होने के बाद बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा था, लेकिन कई महीनों से इसके खराब रहने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है या फिर घर से पानी लाना पड़ता है। इससे पढ़ाई भी प...